जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

0 वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन व शासन का जताया आभार

जगदलपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास मिश्रा की नियुक्ति के पश्चात आज रायपुर में वरिष्ठ नेता द्वय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संगठन एवं शासन के प्रति विश्वास जताते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर दिलीप कुशवाह एवं रंजीत पाण्डे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *