विहिप बजरंग दल ने 56 गौवंशों का किया रेस्क्यू

जगदलपुर। आज दंतेवाडा जिले के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्राम मटेनार में 56 गौवंशों को रेस्क्यू किया गया। इस कार्य में परिषद के साथ दंतेवाडा थाना के एसआई राजेश कुमार की टीम के साथ साथ सरपंच संघ और ग्रामीणों का पूर्ण समर्थन मिला। इस पूरी कार्रवाई के दौरान विश्व हिंदू परिषद के गौरक्षा प्रमुख सुनील जोशी के साथ सभी गौरक्षक और परिषद की टीम के अभिषेक पटेल, हर्ष गुप्ता, हर्ष प्रधान और सुरेंद्र सिंह ने फील्ड में पूर्ण समय देकर उन सभी गौवंशों को पातररस गौठान में सुरक्षित पहुंचाया। इस पूरी कार्रवाई में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक विकास अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर दीवान और जिला मंत्री राघवेंद्र सिंह, सुनील जोशी जिला गौसेवा प्रमुख व पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। इस मामले में परिषद की टीम ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जिसमें उन्हे पुलिस बल का पूर्ण सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *