सुकमा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में विक्रांत सिंहदेव (गोल्डी बाबा) को सुकमा जिले का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विक्रांत सिंहदेव लंबे समय से किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों और कृषि विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को किसान हितों के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने विक्रांत सिंहदेव को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा सुकमा जिले में किसानों की आवाज को और अधिक मजबूती से बुलंद करेगा तथा किसान हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगा।