किरण देव ने लिया फिल्टर प्लांट का जायजा


जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज सुबह शहर के नगर निगम के पावर हाऊस के पास स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने फिल्टर प्लांट पहुंच संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शहर के पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, नरसिंह राव, श्याम सुंदर, गौतम पाणिग्रही, मनोहर तिवारी, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं संजीव कर्ण व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *