जुमला निकाला मोदी की गारंटी 3 दिन से शासकीय कार्यालयो में हड़ताल कामकाज ठप्प जनता परेशान – धनंजय सिंह

0 मोदी की गारंटी पूरा कराने बीते 12 माह में 12 बार से अधिक विभागीय कर्मचारियों ने हड़ताल किया फिर भी मांग अधूरा

रायपुर। मोदी की गारंटी को जुमला बताते हुए शासकीय कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप्प होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी प्रदेश के हर वर्ग के लिए जुमला और प्रपोगंडा साबित हो गया है। गारंटी को पूरा कराने के लिए बीते 12 माह में 12 से अधिक बार शासकीय विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल किया है आमजनता भी आंदोलन करते रही है।फिर भी गारंटी पूरी नही हुई मांग अधूरी ही रही है। अभी बीते 3 दिन से शासकीय कार्यालयो हड़ताल के चलते कामकाज ठप्प रहा है जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ा है इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा वादा तो करती है पर सत्ता मिलने के बाद जनता से किए वादे को चुनावी जुमला बताकर उपहास उड़ाती है।छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम से हर वर्ग से वादा किया गया और 2 साल की सरकार में उन वादों को पूरा करने के लिए एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया गया है। 2025 वर्ष प्रदेश में हड़ताल गढ़ बन गया। किसान, महिलाएं ,युवा, व्यापारी, अनियमित कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, पंचायत सचिव, पटवारी, तहसीलदार ,शिक्षक , बिजली विभाग के कर्मचारी, नगरीय निकाय के कर्मचारी, एनएचएम के कर्मचारी सहित सभी विभागों के कर्मचारी गारंटी पूरा कराने हड़ताल करते रहे है लेकिन गारंटी देने वालो में गारंटी पूरा करने का दम नहीं दिखा। भाजपा जब वादा पूरा नहीं कर सकती तो वादा क्यों करती है भाजपा का काम लोगों को धोखा देना है ठगना है ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिसके भाजपा ने ठगा नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *