सनातन सम्मान की रक्षा में सड़क पर उतरा भाजयुमो

0 सिरहासार चौक में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन, भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव फूंका पुतला

0 सनातन संस्कृति हमारी आत्मा है, उसके सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा – भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे

जगदलपुर। सनातन संस्कृति और साधु–संतों के सम्मान की रक्षा को लेकर रविवार को जगदलपुर शहर के सिरहासार चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भूपेश बघेल द्वारा साधु–संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी तथा टी. एस. सिंहदेव द्वारा मुगलों के महिमामंडन के विरोध में पुतला दहन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा साधु–संतों और सनातन संस्कृति के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय आस्था और परंपरा पर सीधा आघात है। भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे किसी भी कृत्य को कभी स्वीकार नहीं करेगा। सनातन संस्कृति हमारी पहचान और आत्मा है, और उसके सम्मान की रक्षा के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव संघर्षरत रहेगा।

भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पर किसी भी प्रकार का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिन्दुत्व के ध्वजवाहक एवं कथावाचक, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति नाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर भूपेश बघेल द्वारा अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एवं टी.एस. सिंहदेव द्वारा मुगल शासकों का महिमा मंडन करना कांग्रेस की कुंठित मानसिकता को दर्शाता है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साधु–संत भारतीय समाज की आत्मा हैं और उनके सम्मान से समझौता करने वालों को भाजयुमो के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जवाब दिया जाएगा। वहीं भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं को इस प्रकार की बयानबाजी नहीं करने के लिए भी चेताया।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, महापौर संजय पाण्डे, खेमसिंह देवांगन, आर्येन्द्र सिंह आर्य, रजनीश पाणिग्राही, आलोक अवस्थी, दिनेश के.जी., प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, संजय चंद्राकर, अविनाश सिंह गौतम, ब्रिजेश शर्मा, कीर्ति पाढ़ी, विनय राजू, अतुल सिम्हा, रितेश सिन्हा, विनोद पांडे, वीरेंद्र शर्मा, अभिषेक तिवारी, नरेंद्र सेठिया, अभिलाष यादव, आलेख राज तिवारी, राज पांडे, अनिमेष सिंह चौहान, बृजेश कपूर, सत्यम झा, वीरेंद्र जोशी, दयाराम बघेल, रवि साहू, नवल तिवारी, हरीश पारेख, त्रिवेणी रंधारी, आशा साहू, पूनम सिन्हा, आनंद झा, विकास पात्रों, सूरज श्रीवास्तव, योगेश पाणिग्राही, रोहित त्रिवेदी, संजय विश्वकर्मा, निर्मल पाणिग्राही, पुरुषोत्तम जोशी, कृष्णा निषाद, मनी विक्रम नायडू, सुरेश मिश्रा, भरत ठाकुर, रूपेश समरथ, गणेश नागवंशी, नागेश साहू, अमर पटेल सहित भारी संख्या भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *