बकावंड। विकासखंड बकावंड में हमारी खबर का बड़ा असर हुआ है। इंद्रावती नदी पर बने पुल की दुर्दशा की खबर प्रसारित होते ही सुशासन सरकार ने इस महत्वपूर्ण पुल का जीर्णोद्धार कराना प्रारंभ कर दिया है।
बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनियागांव के आश्रित ग्राम बेलगांव के पास से बहने वाली इंद्रावती नदी पर निर्मित पुल की बड़ी दुर्दशा हो गई है। यह पुल क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों के साथ ही नगरनार इस्पात संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहु उपयोगी है। भारी वाहनों के दबाव और रख रखाव के अभाव के कारण पुल जर्जर हो चला है।. हमारे समाचार पत्र ने इस संबंध में विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था।. इसके बाद शासन, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अब बेहतर व्यवस्था और पूरी मजबूती के साथ कुछ तकनीकी कर्मचारी पुल को बनाने जुट गए हैं। हमारे ग्रामीण संवाददाता ने यह तस्वीर भेजी है और बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार कार्य कर इस पुल को बेहतर बनाया जा रहा है इससे आने जाने वाले लोग अब काफी खुश नजर आ रहे हैं।