बच्चों के बीच पहुंचे किरण अंकल…

०  समझाई शिक्षा की अहमियत, बच्चों ने देव संग ली सेल्फी 
जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव आज शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के दौरे पर थे। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अनेक कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मंच से उतर कर किरण देव सीधे नीचे बैठे से बच्चों के बीच जा पहुंचे। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई लिखाई, खेल गतिविधियों और पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली, उनके साथ चुहलबाजी भी की।किरण सिंह देव ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा की को लेकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अपने किरण अंकल के साथ सेल्फी लेने के लिए बच्चों में होड़ सी मच गई थी। बच्चों ने किरण सिंह देव के ही मोबाईल फोन पर सेल्फी ली और वीडियो अपने पापा, भैया, दीदी के मोबाईल फोन पर फारवर्ड कराए। विधायक किरण सिंह देव की इस सहजता से ग्राम भाव विभोर हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *