तमनार ब्लॉक में भू-अधिग्रहण विवाद में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, महिला थाना प्रभारी घायल

रायगढ़। जिले के  तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

सीएचपी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने धरना हटाने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान टीआई कमला पुसाम पर महिलाओं ने लात-घूंसे चलाए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि धरना हटाने के दौरान एक ग्रामीण सड़क हादसे में घायल होने के बाद विवाद और उग्र हो गया।

गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *