छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच फिर सुलग उठा कांकेर का आमाबेड़ा गांव

0  उसेली गांव में धर्मांतरित महिला का घर तोड़ने का आरोप
कांकेर। छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। उसेली गांव में धर्मांतरित महिला रामबाई तारम का घर तोड़े जाने का मामला सामने आया है।
महिला रामबाई का आरोप है कि वह बीते 5–6 वर्षों से ईसाई धर्म अपना रही है और बीमारी के इलाज के दौरान उसने हिंदू धर्म छोड़ा था। राम बाई तारम का कहना है कि वह हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस व प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *