0 खपाया जा रहा था सुकमा के धान खरीदी केंद्र में
जगदलपुर। बस्तर के सुकमा जिले में अवैध रूप से धान खपाने एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एवं सुकमा पुलिस द्वारा की कड़ी कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को सुकमा पुलिस व खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा अवैध धान प्रकरण तैयार किया गया है। कृषक परस्की कमलेश द्वारा परस्की बदरा के धान रकबा की आड़ में खपाने हेतु तेलंगाना राज्य से दो ट्रैक्टरों से करीब 55 क्विंटल धान मरईगुड़ा वन लाया गया था। 55 क्विंटन अवैध धान और ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया गया। इन व्यक्तियों द्वारा बाहरी धान लाकर अथवा फर्जी तरीके से पंजीयन कर धान खपाने का प्रयास किया जा रहा था जिसे सुकमा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा संबंधित धान उपार्जन केंद्रों की जांच कराई गई, जिसमें अनियमितताएं पाई जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, बिचौलियागिरी अथवा अवैध धान खपाने को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न हों तथा ऐसी किसी भी सूचना से तत्काल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। सुकमा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।