छत्तीसगढ़ बंद का बस्तर ब्लॉक में व्यापक असर


बस्तर। विकास खंड बस्तर में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया, सभी व्यापारियों ने समर्थन दिया। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज ने प्रदेश बंद बुलाया है, जिसका व्यापक असर बस्तर में भी देखने को मिल रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद का आह्वान किया है, और सभी व्यापारियों ने इसका समर्थन किया है। बंद के दौरान बाजार, दुकानें, और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि अस्पताल, मेडिकल स्टोर और आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसक घटना के विरोध में सर्व समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *