सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन

जगदलपुर। नगर के चांदनी चौक स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने सैंटा बनकर और क्रिसमस गीतों पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन प्रसंगों के बारे में भी जाना और उन्हें उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन बच्चों को प्रेम शांति और भाईचारे की भावना को विकसित करने में मदद करने में सहायक साबित हुआ। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रमुख द्वारा केक काटकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं सभी को क्रिसमस की एवं नए वर्ष की बधाई भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *