भाई के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर सरकारी धन की लूट मचा रखी है पंचायत सचिव ने

0 ग्राम पंचायत जुनवानी और तुंगापाल में भ्रष्टाचार जारी 

(अर्जुन झा) बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायतों में सचिव और सरपंच सरकारी धन को लूटने के लिए तरह तरह के तरीके ईजाद कर चुके हैं। काम करवाए बिना फर्जी फर्मों को भुगतान दर्शा कर लाखों रुपए हड़पने का खुला खेल पंचायतों में चल रहा है। ऐसा ही एक बड़ा मामला विकासखंड की ग्राम पंचायत जुनवानी और तुंगापाल में सामने आया है, जहां सचिव भाई के नाम पर फर्जी फर्म तैयार कर पंचायत के धन को लूट रहे हैं।
आरोप है कि पंचायत सचिव हैंडपंप मरम्मत पाईप लाइन मरम्मत, मुरुम बिछाई, कैसिंग पाईप व राइजिंग पाईप खरीदी आदि के नाम पर फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये निकाल चुके हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि हैंडपंप मरम्मत के नाम पर मां दंतेश्वरी कृषि केंद्र के संचालक अनुराग झा को ग्राम पंचायत के जिसमें 45 हजार 800 रुपए का भुगतान दर्शाया गया है। सोचने वाली बात यह है कि एक कृषि केंद्र संचालक तो खाद, बीज, कीटनाशक आदि बेचने का काम करता है, फिर भला वह हैडपंप की मरम्मत कैसे करता होगा?फर्जी बिलों और पैसों के गबन के सबूत बिल वाउचर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत सचिव ने अपने भाई पारस नाथ पटेल नाम से फर्जी बिल बुक छपवा रखी है। सचिव इसी बिल बुक से मरम्मत, सामान खरीदी के फर्जी बिल तैयार कर शासकीय रकम निकाल लेते ने का जरिया बना लिया गया हैं। हैंडपंप की कभी मरम्मत नहीं कराई गई और इस मद पर कृषि सेवा केंद्र संचालक को 45 हजार 800 रुपए का फर्जी भुगतान दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *