विनोबा एप में विकासखंड बकावंड ने लहराया परचम

बकावंड। शैक्षणिक गतिविधियों के आकलन तथा शिक्षकों व उपस्थिति बच्चों की उपस्थिति की निगरानी हेतु विनोबा एप के माध्यम से प्रतिदिन प्रविष्टि की कार्रवाई जिले भर में की जा रही है।इस एप के माध्यम से शिक्षक अपनी शिक्षण गतिविधियों व स्कूल की गतिविधियों के छोटे-छोटे क्लिप बनाकर पोस्ट करते हैं जिससे अन्य स्कूलों के शिक्षक व बच्चे लाभ ले रहे हैं। यह एप निश्चित तौर पर शिक्षकों व छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में कामयाब हो रहा है।
विकासखंड बकावंड के शिक्षक विकास साव, बेनूधर जोशी, खगेंद्र पाढ़ी, होमवती चनाप द्वारा विनोबा एप के माध्यम से अपने- अपने क्षेत्र की गतिविधियों को साझा किया जा रहा है। इन्हें माह अक्टूबर, नवंबर में पोस्ट ऑफ़ द मंथ से नावाज़ा गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, विकासखंड स्त्रोत समन्वय सोनसिंह भारती, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों को बधाई देते हुए सभी शिक्षकों को प्रेरणा लेने कि नसीहत दी है। विनोबा एप में प्रतिदिन की प्रविष्टि में भी विकासखंड बकावंड की सभी शालाओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर के अधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *