
0 छत्तीसगढ़ के लिए अमरटापू धाम बना तीर्थ स्थल, सतनाम संदेश का कर रहे प्रसार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
0 अमरटापू धाम परिसर का होगा सौंदर्यकरण, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 50 लाख रुपए की घोषणा
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास जी की 269वीं की जयंती पर सेतगंगा, लालपुर धाम एवं मोतिमपुर अमरटापू धाम पहुंचे। श्री साव ने पावन अवसर पर जैत खाम में पालो चढ़ाकर बाबा घासीदास जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास बाबा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री साव ने भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के बड़े धाम के रूप में अमरटापू का विकास हो रहा है। अमरटापू धाम का इतना सुंदर दृश्य है, जिसकी प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ रही है। ये वास्तविक रूप से तीर्थ स्थल बन गया है। धाम बाबा के सत के संदेश को जन जन तक प्रसारित कर रहे हैं।
साव ने इस अवसर पर अमरटापू धाम परिसर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं मोतिमपुर तक सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। एक अन्य सड़क के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी दुर्गा बघेल,छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज,पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पूर्व विधायक चुरावन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, देवचरण भास्कर, कृष्णा दुर्गा बघेल , जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू, लक्ष्मीकांत भास्कर, दिनेश साहू, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा , ताराचंद टंडन, विनय साहू, तरुण पाटले, जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।