होरादी BSF कैंप में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच जारी

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी कैंप में हुई, जिससे सुरक्षा बलों में शोक और सनसनी फैल गई है।

नारायणपुर एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और नक्सल मोर्चे पर तैनात था। फिलहाल जवान के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *