बस्तर में परीक्षा केंद्र का डीईओ और बीओ ने किया निरीक्षण, छात्रों को दी परीक्षा में आत्मविश्वास की सलाह

जगदलपुर। जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डीईओ बस्तर बलिराम बघेल और बीओ जगदलपुर राजेश गुप्ता द्वारा किया गया। डीईओ बलिराम बघेल ने हर कक्षा में जाकर छात्रों से मुलाकात की और उन्हें परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे ओएमआर शीट में रोल नंबर और स्कूल से संबंधित जानकारी भरने में बच्चों की मदद करें।

बीओ जगदलपुर राजेश गुप्ता ने भी छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें सकारात्मक ऊर्जा के साथ परीक्षा देने और घबराने की आवश्यकता न होने की सलाह दी। साथ ही शिक्षकों को निर्देश दिया कि कक्षा में भयमुक्त और सहयोगी वातावरण सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न हो। अंत में दोनों अधिकारियों ने कंट्रोल रूम का दौरा किया और प्राचार्यों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *