रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे कल रात 10 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे मेंफेयर रिसॉर्ट जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे अमित शाह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:45 बजे जगदलपुर पहुंचकर दो घंटे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद शाम को वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।