शहीद वीर नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। बस्तर ब्लॉक के कन्या छात्रावास ईच्छापुर राउतगुड़ा में शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में नेतृत्व किया था। उन्होंने 1856 के अकाल के दौरान व्यापारियों से अनाज छीनकर गरीबों में बांट दिया था, जिससे अंग्रेजों को गुस्सा आया। उन्हें 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई थी।
शक्ति केंद्र सह प्रभारी योगेश चंदेल ने कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम से हमें उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच असेल कश्यप, शक्ति केंद्र सह प्रभारी योगेश चंदेल, उप सरपंच बुदरु, पंच प्रमिला, पंच भागरथी, छात्रावास अधीक्षिका नीरु कुंजाम, कुलेश्वर कश्यप, राजेश आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *