
रायपुर। राजधानी में आज CAIT और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “स्वदेशी संकल्प यात्रा” का भव्य स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों और व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और “वोकल फॉर लोकल” आंदोलन से जुड़ने की अपील की गई।
यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रते हुए पुष्पवर्षा और व्यापक जनसमर्थन के बीच सम्पन्न हुई। व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और व्यापारी वर्ग शामिल थे।
रायपुर भ्रमण मार्ग: तेलीबांधा – कैनाल रोड – शंकर नगर – लोधीपारा चौक – पंडरी कपड़ा मार्केट – लाल चौक करसन चेंबर – फाफाडीह – नहरपारा – स्टेशन रोड – राठौर चौक – रामसागर पारा – तात्यापारा चौक – सत्ती बाजार चौक – सदर बाजार – कोतवाली चौक – वाइट हाउस उद्यान (समापन)।
यात्रा का उद्देश्य था स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देना। इस अवसर पर व्यापारियों और नागरिकों ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाने का संकल्प लिया।