क्रिसमस क्रिकेट ट्रॉफी में ऊर्जा की गूंज से सजा लाल मैदान

जगदलपुर। शहर के लाल चर्च मैदान में आज क्रिसमस क्रिकेट ट्रॉफी की शुरुआत उत्साह और उमंग के वातावरण के साथ हुई। चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च सोशल समिति के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शानदार माहौल में शुरू हुआ, जहाँ खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को और जीवंत बना दिया।

पहले मुकाबले में स्पार्टन क्रिकेट क्लब नया मुंडा और फिलाडेल्फिया चर्च की टीमें आमने-सामने उतरीं। दोनों पक्षों के बीच चला कड़ा संघर्ष आख़िरी क्षण तक रोमांच से भरा रहा और अंततः फ़िलाडेल्फिया चर्च ने जीत हासिल की। मैदान में दिखी प्रतिस्पर्धा और जोश ने टूर्नामेंट की आगामी भिड़ंतों के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि बिशप रेवरेंट डॉ. एस. सुना तथा रेवरेंट लॉरेंस दास मौजूद रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रवीण लाल, रिक्की डेनियल, निखिल राज दास, रत्नेश बेंजामिन और नरेंद्र लवंग की उपस्थिति से आयोजन और भी गरिमामय बना। बहरहाल, इस शुरुआत ने पूरे टूर्नामेंट का तापमान और ऊँचा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *