जांजगीर-चांपा में अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में धान और वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त शिकंजा कसा गया। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान के प्रवेश को रोकने के लिए चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी और तेज कर दी है।

बलौदा तहसील के अंगारखार और हरदीविशाल गांवों में की गई विशेष छापेमारी में प्रशासन ने कुल 183 बोरी धान और एक वाहन जब्त किया। अंगारखार में सुमीत लहरे के कब्जे से 113 बोरी (45.20 क्विंटल) और हरदीविशाल में अवैध परिवहन के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से 70 बोरी (28 क्विंटल) धान बरामद हुआ।

कलेक्टर महोबे ने कहा, “जिले में अनियमित धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और तुरंत कठोर कार्रवाई करें।”

प्रशासन का उद्देश्य किसानों और सरकार दोनों के हित में धान की सही खरीदी और भंडारण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध धान की खरीद-फरोख्त और परिवहन में गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *