रायपुर। कांकेर जिले के चारामा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. जीवन ठाकुर का जेल प्रशासन की लापरवाही से हुयी मौत के विरोध में सर्व आदिवासी एवं पीड़ित परिजनों ने 09 दिसंबर को सम्पूर्ण बस्तर बंद आव्हान किया है।
स्व. जीवन ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजली व पीड़ित परिजन को समुचित न्याय दिलाने मांग को लेकर इस बस्तर बंद को प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है।