छोटेडोंगर के घने जंगलों में बड़ा सफल ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने तीन शक्तिशाली IED बम बरामद कर किए नष्ट

नारायणपुर। बस्तर के अति संवेदनशील छोटेडोंगर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जवानों ने नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाने के लिए लगाए गए तीन शक्तिशाली आईईडी बम बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

सूचना मिली थी कि माड़ीन नदी किनारे पदबेड़ा पगडंडी मार्ग पर नक्सली आईईडी प्लांट कर चुके हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर तुरंत संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

इस ऑपरेशन में ओरछा स्थित ITBP की 29वीं वाहिनी, नारायणपुर का बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS), थाना छोटेडोंगर का पुलिस बल और ITBP का डॉग स्क्वॉड शामिल रहा। संयुक्त टीम ने सतर्कता से इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की और तीनों आईईडी बरामद कर मौके पर ही उन्हें नियंत्रित विस्फोट से नष्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *