बस्तर विकासखंड में प्राचार्यों एवं केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बस्तर। बस्तर विकासखंड के हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों एवं उल्लास महा परीक्षा से जुड़े केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उल्लास महा परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत दिशा–निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपार आईडी निर्माण, आधार शिविर, जन्म प्रमाण पत्र, न्योता भोज, सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा एवं समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता बस्तर विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने की। इस अवसर पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी एवं बीआरसी बस्तर अजंबर कोरार्म ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन तथा आवश्यक निर्देश दिए किए।बैठक का उद्देश्य सभी शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं को समय पर तथा प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *