रायपुर सहित कई जिलों में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहा और जमीन कारोबारियों के 50 ठिकानों पर छापा

रायपुर। आयकर विभाग ने  सुबह रायपुर समेत कई जिलों में लोहा कारोबार से जुड़े प्रमुख व्यापारियों के ठिकानों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 2 से 3 बड़े कारोबारियों के घर, कार्यालय और प्लांट सहित लगभग 40 से 50 स्थानों पर दबिश दी गई है। छापेमारी के दौरान जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी टीमें पहुंचीं। इस पूरे अभियान में सुरक्षा के लिए 100 से अधिक CRPF जवानों की तैनाती की गई है, जबकि सभी ठिकानों में दस्तावेज और लेन-देन से जुड़ी फाइलों की बारीकी से जांच जारी है।

इसी बीच, 30 नवंबर को मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने में कथित रिश्वतखोरी के मामले में भी इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस कार्रवाई में रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी शामिल रहा। ED ने कॉलेज से जुड़े डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी के घर पर पूछताछ की और मोबाइल फोन, DVR, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क सहित कई डिजिटल दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी भी मांगी है। फिलहाल ED की टेक्निकल टीम जब्त किए गए डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *