रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, वहीं राज्यपाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ के दौरान तीन DRG जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री साय ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल लगातार दमदार तरीके से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। “हम शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके साहस को नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है और भारी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। “ऑपरेशन लगातार जारी है और हमारी जीत सुनिश्चित है।