गीता जयंती पर विधायक अनिला भेड़िया ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

बालोद। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने आज दो स्थानों पर आयोजित ‘गीता जयंती एवं सामाजिक मिलन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसमुदाय को गीता के उपदेशों से प्रेरित किया।

कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में हुई सहभागिता

कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए विधायक अनिला भेड़िया ने श्रीकृष्ण के कर्म, धर्म और सामाजिक सद्भाव पर आधारित संदेशों को उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान समाज को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है और सभी को एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक ने समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रति राम कोसमा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव युवराज साहू सहित कई विशिष्ट जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समाज के अध्यक्ष कृष्णा यादव, प्रदीप यादव, संतोष यादव समेत गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन योगेश यादव ने किया।

खल्लारी में भी रही उपस्थिति

इससे पहले, विधायक अनिला भेड़िया खल्लारी में आयोजित गीता जयंती समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रदेश और क्षेत्र के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *