नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह फर्जी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह प्रतिशोध की राजनीति पर आमादा– सुशील मौर्य

 

0 गांधी परिवार देश की आजादी व जनहित के लिए हमेशा रहा संघर्षरत, कार्यवाही द्वेषपूर्ण –प्रेमशंकर शुक्ला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य प्रेमशंकर शुक्ला ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता का दुरूपयोग करते हुए केन्द्रीय एजेन्सियों प्रवर्तन निदेशालय, सी.बी.आई.आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं का गलत इश्तेमाल कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षद्वय सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किए गये एफआईआर के विरोध में प्रधानमंत्री एवं प्रवर्तन निदेशालय (ED) पुतला दहन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामला पर एफआईआर दर्ज होना पूरी तरह बेबुनियाद और फर्जी है और यह बदले की राजनीति है अंततः न्याय की जीत होगी। पहले भी सत्ताधारी दल पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगा चुकी है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब भाजपा की ‘सहयोगी’ पार्टी हो चुकी है पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। कुल मिलाकर यह नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह फर्जी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह प्रतिशोध की राजनीति पर आमादा है।

प्रेमशंकर शुक्ला ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बताया भाजपा सरकार भी अंग्रेजी शासन की तरह बर्ताव कर रही है और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यह सरकार राजनीतिक द्वेष में काम कर रही है, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। गांधी परिवार ने देश की आजादी और जनहित के लिए हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी,रामशंकर राव, दिनेश यदू,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,चम्पा ठाकुर,कोमल सेना,विक्रम सिंह डांगी,महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी,अल्ताफ उल्ला खान,सेवादल कौशल नागवंशी,राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,बलराम यादव,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप,एनएसयूआई विशाल खंबारी,अजय बिसाई, प्रदेश महासचिव ज्योति राव,कविता साहू,हेमू उपाध्याय,शहनाज बेगम, शहर जिला मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,पार्षद सूर्यापानी, अफरोज बेगम,एस नीला,कमलेश पाठक, रविशंकर तिवारी,मनोज साहनी,मोहसिन खान, मनिता राऊत,सुनीता सिंह, सुनीता दास,संजय पाणिग्रही, घनश्याम नाग, ललिता राऊत, भोजराज नाग, धरम दास, दिलीप साहू,कैलाश ,शेख अयाज,सोनू कश्यप,पंकज केवट, कुणाल पटेल, कर्तव्य आचार्य,वैभव पाणिग्रही, देवांश दस,तुषार सेठिया, तुषार साहू,सुधीर तरु, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *