विधायक किरण देव की पहल पर जल संकट से मुक्ति

जगदलपुर। क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव की सक्रियता और संजीदगी के चलते एक बस्ती की बड़ी आबादी को पेयजल संकट से मुक्ति मिल गई है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक किरण देव का आभार माना है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक के ग्राम मावलीपदर खासपारा में विगत दिनों सोलर ड्यूल पंप में अचानक खराबी आ जाने के कारण मावलीपदर खासपारा में ग्रामवासियों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ग्राम के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने पेयजल समस्या की जानकारी क्षेत्रीय विधायक किरण देव को दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने तत्काल संबंधित विभाग क्रेडा के अधिकारियों को ग्राम मावलीपदर खासपारा में सोलर ड्यूल पंप में अचानक आयी तकनीकी समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। श्री देव ने बताया सोलर ड्यूल पंप खराब होने से खासपारा में ग्रामवासियों को पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों को महत्वपूर्ण पेयजल की समस्या न हो जल्द पंप को बनाने का निर्देश दिया। जिस पर क्रेडा के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी मावलीपदर खासपारा में पहुंचे। सोलर ड्यूल पंप की खराबी को दूर करते हुए सोलर डूयल पंप लगाकर पंप चालू कर दिया। जिससे ग्रामवासियों की मांग तीन दिन में पूरा हो जाने पर वहां के सरपंच एसआर नाग एवं ग्रामवासियों ने अपने क्षेत्रीय विधायक किरण देव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। ग्रामीणों और सरपंच ने कहा कि हमारे विधायक किरण देव ने जानकारी मिलते ही तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देकर हमारी पानी की समस्या को दूर किया है। विधायक किरण देव की इस त्वरित पहल के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए ग्रामीणों ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *