रायपुर। बस्तर दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों पर जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण भरोसा जताया है। बिहार में NDA की ऐतिहासिक और धमाकेदार जीत हुई है! सीएम साय ने आगे तंज कसते हुए कहा कि पहले बिहार को कुशासन और जंगलराज का पर्याय माना जाता था, लेकिन अब NDA की सरकार में सुशासन और तेजी से विकास का दौर चल रहा है।
पश्चिम बंगाल की ओर इशारा करते हुए सीएम ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। बोले पश्चिम बंगाल में अभी भी जंगलराज कायम है, वहां की जनता भी इस अराजकता से मुक्ति की बाट जोह रही है। आने वाले चुनाव में बदलाव की लहर आएगी!
धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा, विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। हार से बौखलाए हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार में कमान संभाली थी, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए बस कुछ भी बकवास कर रहे हैं! उन्होंने जोर देकर बताया कि पूरे प्रदेश में आज से धान खरीदी की भव्य और धूमधाम से शुरुआत हो रही है।
बस्तर के जगदलपुर दौरे पर सीएम साय ने उत्साह जताते हुए कहा कि आज 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम ने आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण नमन किया और कहा इसी पावन अवसर पर धान खरीदी की भव्य शुरुआत हो रही है – यह किसानों के लिए बड़ा तोहफा है!