ओपी चौधरी का तूफानी तमाचा: बिहार में NDA की सुनामी, कांग्रेस की डूबती नैया को जनता ने ठोकर मारी!

रायपुर। बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए की रिकॉर्डतोड़ लहर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने धमाकेदार बयान दिया। गरजते हुए बोले, ये सिर्फ बढ़त नहीं, एनडीए की आंधी-तूफान-सुनामी है! बिहार की जनता ने पूरे दिल से आशीर्वाद दिया। एनडीए विकसित भारत की अटल नींव रख रहा है!

चौधरी ने जोर देकर कहा बिहार की जनता अब साफ समझ गई है – भाजपा और एनडीए की सरकार ही सबसे बेहतर! सुशासन का परचम लहरा रहा है, जनता का आशीर्वाद बरस रहा है!

कांग्रेस पर करारा प्रहार: ‘वोट चोरी’ अभियान पर चौधरी ने तंज कसा, कांग्रेस तो डूबती नैया है! महागठबंधन को जनता ने महाठगबंधन का तमगा दे दिया। इनके नेता जान बचाने इधर-उधर भाग रहे हैं। देश की जनता इनको सबक सिखा रही है! चौधरी ने चेतावनी दी, ये लोग नकारात्मक एजेंडा, अनर्गल आरोप लेकर जनता के बीच जाते हैं – जनता अब मुंहतोड़ जवाब दे रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *