
0 एनएसयूआई ने डीईओ बघेल को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शताब्दी समारोह में आरएसएस के रंगमंच कार्यक्रम को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संदर्भ में एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया एवं एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज कुमार केंवट के नेतृत्व में जिला शिक्षा धिकारी बीआर बघेल और विद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि आरएसएस का देश के स्वतंत्रता संग्राम में कोई प्रत्यक्ष योगदान नहीं रहा है। साथ ही लंबे समय तक उसके मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तक नहीं फहराया गया। इसलिए शासकीय विद्यालय जैसे निष्पक्ष शिक्षा संस्थान में किसी भी राजनीतिक या वैचारिक संगठन को मंच देना अनुचित है। कार्यक्रम को केवल शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता तक सीमित रखा जाना चाहिए।इस अवसर पर कुणाल पांडे, दीपेश पांडे, कुणाल पटेल, अमन चंदेल, भुवनेश्वर कश्यप, किस्सू बघेल, देवांश, तुषार सेठिया एवं पूर्वेश कुमार सोनवानी उपस्थित रहे।