किसानों के लिए लक्ष्मी बन गई ‘बंगलक्ष्मी


0 कम बीमारी और कम अवधि में तैयार होने वाली धान की किस्म है यह

बकावंड। बंगलक्ष्मी सचमुच किसानों के लिए लक्ष्मी साबित हो रही है।बंगलक्ष्मी नई वेरायटी की धान किस्म है, जो कम लागत में, कम समय पर बंपर पैदावार देती है। इस किस्म की धान फसल में बीमारी भी कम लगती है। लिहाजा यह किस्म किसानों के लिए धन लक्ष्मी साबित हो रही है।
बकावंड विकासखंड के ग्राम उलनार के बजावंड रोड में आस्था एग्री जेनेटिक कंपनी द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसान धनेश्वर बघेल के खेत में लगी धान फसल की जानकारी दी गई।यह आस्था एग्री जेनेटिक कंपनी का धान रिसर्च वैरायटी बंगलक्ष्मी वैरायटी का धान है। यह रिसर्च वैरायटी का धान है। इस धान की फसल 140-145 दिन में तैयार हो जाती है। इसमें बीमारी भी कम लगती है और व्यवस्था एवं रख रखाव की जरूरत भी कम पड़ती है। किसान सम्मेलन में इस रिसर्च किस्म के धान की अच्छी परफॉर्मेंस को देखकर सभी किसान भी काफी उत्साहित नजर आए और धान की नस्ल को देखकर किसान इस अच्छी किस्म के चयन के लिए प्रोत्साहित हुए। सोमानी ट्रेड लिंक के मालिक इस सम्मेलन में उपस्थित रहे एवं कंपनी के स्टेट इंचार्ज अधिकारी संदीप उपाध्याय, टेरिटरी मैनेजर दीपकेश सेठिया के सानिध्य में यह किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित 140 किसानों द्वारा इस वैरायटी के अच्छी होने की बात कही गई। किसानों द्वारा बताया गया एवं धान में बीमारी एवं अन्य प्रकार की समस्या नही होने की चर्चा भी किसानों के बीच होती रही। कंपनी द्वारा और भी कई किस्म की हाई धान, मक्का बाजार में लाया गया है जो काफी अच्छी व किसान को मुनाफा देने वाली किस्में हैं। किसान आस्था एग्री जेनेटिक के धान व मक्का लगाकर कम बीमारी के बीच बेहतर उत्पादन कर रहे हैं। आगे भी कंपनी किसानों को और भी बेहतर सेवा देने प्रयासरत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *