सहकारिता कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान

० धान खरीदी होगी प्रभावित, किसान होंगे परेशान 
बकावंड। सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बकावंड के ग्राहकों और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी धान कटाई एवं ढुलाई का काम चल रहा है। इस समय किसानों को अपनी जमा पूंजी बैंक से निकलना अनिवार्य होता है, लेकिन बैंक के कर्मचारी अधिकारी एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से लोग बैंक से रकम नहीं निकाल पा रहे हैं। किसान धान कटाई, ढुलाई और मिंजाई की मजदूरी का भुगतान श्रमिकों को नहीं कर पा रहे हैं। 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। धान खरीदी भी सहकारी समितियों के माध्यम से होती है। किसानों को उनकी उपज का भुगतान सहकारी केंद्रीय बैंक शाखाओं से होता है। सहकारिता कर्मियों की हड़ताल ऎसी ही चलती रही, तो धान खरीदी संभव नहीं हो पाएगी और इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधक आनंद प्रसाद पांडे कर्मचारी प्रमोद पांडे, गीता नायक ने बताया कि कर्मचारी अधिकारी वेतन वृद्धि के लिए आंदोलनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *