भाजपा प्रदेश कार्यालय में वन्देमातरम् गीत गायन का पूर्वाभ्यास हुआ

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को कार्यालय परिवार ने वंदे मातरम् गीत गायन का पूर्वाभ्यास किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि वंदे मातरम् गीत देश प्रेम, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की एकता का प्रतीक है। इसकी गूंज में भारत की अस्मिता, गौरव और अमर बलिदान की कहानी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, कोषाध्यक्ष राम गर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक शकील अहमद, आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यलय मंत्री अशोक बजाज ने किया। श्री बजाज ने कहा कि 7 नवंबर को वंदे मातरम गीत की 150 वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद कार्यालय परिवार द्वारा वंदे मातरम गीत गायन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *