राजहरा व्यापारी संघ ने प्रदेश की सड़कों के उन्नयन की उठाई मांग

0 टू लेन को फोरलेन में और फोरलेन को 8 लेन में तब्दील करने की उठाई मांग 

दल्ली राजहरा। राजहरा व्यापारी संघ ने छत्तीसगढ़ के सभी स्टेट हाईवे और राज्य से गुजरे नेशनल हाईवे के उन्नयन और नए मार्गों के निर्माण की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी है। राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने इस मसले को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है।
श्री वाधवानी ने अपने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है, जिसकी नींव स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने रखी थी। इसी क्रम को आगे आप और हमारे लाडले प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एक नवीन छत्तीसगढ़ के निर्माण को आगे बढ़ाया है, और आगे भी आप पूर्ण सहयोग करेंगे। अतः आपसे निवेदन है कि छत्तीसगढ़ के 2 लेन मार्गो को 4 लेन में और 4 लेन मार्गो को 8 लेन मार्ग में परिवर्तन कराया जाए तथा नए मार्गो का निर्माण कराया जाए। गोविंद वाधवानी ने पत्र me उल्लेख किया है कि कवर्धा-नारायणपुर स्टेट हाईवे 05 को 4 लेन किया जाए। पुरूर (धमतरी) गडचिरोली नेशनल हाईवे 930 को 4 लेन किया जाए।
दुर्ग-झलमला स्टेट हाईवे को 4 लेन किया जाए। दल्ली राजहरा (मानपुर चौक) स्टेट हाईवे 930 से मुजलगोंदी घाट ओनाकोना को सीधे नेशनल हाईवे 30 रायपुर- जगदलपुर मार्ग से जोड़ा जाए। इससे कमहाराष्ट्र के चंद्रपुर गढ़चिरोली की जनता रुट शॉर्ट होंने से सीधे रायपुर और जगदलपुर आ- जा सकेंगे। गोविंद वाधवानी ने धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 को 8 लेन एक्सप्रेस हाईवे बनाने पर भी जोर दिया है। उन्होंने नागपुर-रायपुर मेशनल हाईवे 53 को 8 लेन एक्सप्रेस हाईवे बनाने की मांग रखी है। श्री वाधवानी ने कहा है कि नागपुर की तर्ज पर दल्ली राजहरा, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर बिलासपुर में डबल ट्रिपल डेकर मेट्रो रेल का निर्माण किया जाए, कवर्धा राजनांदगांव, नारायणपुर, गीदम, किरंदुल, बैलाडीला स्टेट हाईवे 05 को राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेस हाईवे 6 लेन में कर सीधे विजयवाड़ा से जोड़ा जाए। गोविंद वाधवानी ने जगदलपुर से हैदराबाद को एक्सप्रेस हाईवे 6 लेन कर सीधे जोड़ने, जगदलपुर से विजयवाड़ा को एक्सप्रेस हाईवे 6 लेन कर सीधे जोड़ाने, जगदलपुर और विशाखापटनम को सिक्स लेन एक्सप्रेस हाईवे बनाकर कर सीधे जोड़ने, रायपुर से जग्गनाथपुरी को 8 लेन एक्सप्रेस हाईवे बनाकर सीधे जोड़ने और रायपुर से कोलकाता को 08 लेन एक्सप्रेस हाईवे कर सीधा जोड़ने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी है। श्री वाधवानी ने कहा है कि इन मार्गो और मैट्रो के निर्माण से इस क्षेत्र और जनता का विकास तीव्र गति से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *