
0 वनमंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के करंदोला, गुमगा और नगरी में किया भूमिपूजन व लोकार्पण क्षेत्रवासियों को दी करोड़ों की सौगात
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वनमंत्री एवं बस्तर क्षेत्र के कद्दवर नेता केदार कश्यप अपने क्षेत्रीय प्रवास पर नारायणपुर विधानसभा के करंदोला, गुमका और नगरी क्षेत्र में आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहाँ उन्होंने करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को समर्पित की।
महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय रचेगा ‘महतारी सदन’, ग्राम गुमगा, नगरी और गोलावंड में करोड़ों का विकास कार्य
आज नारायणपुर के ग्राम पंचायत करन्दोला में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण कर मातृशक्तियों को समर्पित किया। यह सदन मातृशक्तियों के लिए योजना निर्माण, विचार-विमर्श और स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त मंच बनेगा। इसीतरह वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत गुमगा में ₹02 करोड़ 72 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों अंतर्गत कुंगारपाल से गुमगा सड़क निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण एवं उचित मूल्य दुकान और ग्राम पंचायत नगरी में पंचायत भवन निर्माण कार्य सह कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत गोलावण्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य किया जायेगा।
वनमंत्री केदार कश्यप ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही कई बड़े फैसले लिए हैं और विकास की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
सड़क और रेल नेटवर्क के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि
वन मंत्री केदार ने लोगों से कहा कि हमें उन दिनों को नहीं भूलना चाहिए ज़ब भूपेश शासन में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर था और सड़कों का बुरा हाल था। आज विष्णुदेव साय सरकार ने सड़कों के विकास के लिए 1200 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी है और चार रेल परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर रही है, जैसे कि अम्बिकापुर-बरवाडीह, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा, रावघाट-जगदलपुर और धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजनाएं पर कार्य हो रहा है। साय सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में कार्य करते हुए चार नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए 1020.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण किया जा रहा है।
उद्योग और क़ृषि के माध्यम से रोजगार देने की दिशा में सरकार के द्वारा प्रयास:
वनमंत्री कश्यप ने साय सरकार के उद्योग नीति के बारे में कहा कि भाजपा सरकार ने नई उद्योग नीति के तहत कई प्रावधान किए हैं जो राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। इसी तरह किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। 3100 रूपये समर्थन मूल्य में धान की खरीदी, भूमिहीन क़ृषि मज़दूर कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।