बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे – 12 से अधिक यात्री घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल ट्रैक पर बड़ा हादसा हो गया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे की तीव्रता इतनी भयावह थी कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। घटनास्थल पर क्रेन और एंबुलेंस की तैनाती की गई है, घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने ट्रैक पर यातायात रोक दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *