रायपुर। बे मौसम बारिश से फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोंथा चक्रवात के चलते बे मौसम बारिश से रायपुर बिलासपुर कवर्धा रायगढ़ जगदलपुर सरगुजा सहित कई जिलों में किसानो की खड़ी एवं कटी फसल खराब हो गई है।जिसे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया।फसल खराब होने से किसान तनाव में भयभीत है ऐसे में सरकार तत्काल किसानों की नुकसान का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति राशि दे।जिसे किसानो को राहत मिले।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को अनेक प्रकार से परेशानियों का सामना करना पड़ा है खाद बीज की संकट बिजली की कटौती पर्याप्त बारिश नहीं होना उसके बाद अब फसल तैयार होने के बाद जो बे मौसम बारिश हो रही है वह किसानों के ऊपर वज्रपात है ऐसे समय में सरकार को किसानों के हुए नुकसान की सर्वे के लिए देरी नहीं करना चाहिए आर्थिक मदद करना चाहिए और तत्काल धान खरीदी शुरू करना चाहिए ताकि जिन किसानों की फसल कट चुकी है वह अपना धान बेच सके। क्योंकि आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है इससे किसान चिंतित है किसान की फसल खराब होने से उन्हें भारी आर्थिक चोट पहुंचेगी किसान कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे। धान खरीदी के दौरान किसानों के सभी धान को खरीदा जाए जिन धानों में पानी पड़ चुका है उन्हें भी सरकार खरीदे धान को रिजेक्ट ना करें। धान की नमी ज्यादा होने का बहाना बनाकर किसानों को परेशान न किया जाए यह समय किसानों के साथ खड़े होने का है किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।