रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर के भव्य नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे, लेकिन लोकार्पण से ठीक पहले नामकरण विवाद ने राजनीतिक आग में घी डाल दिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) ने मिनीमाता के नाम को आमंत्रण पत्र से गायब करने पर तीखा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने पत्रक जलाकर आक्रोश जताया और चेतावनी दी – अगर मिनीमाता का नाम हटाया गया तो संघ-भाजपा की ‘साजिश’ के खिलाफ विशाल आंदोलन होगा!
पार्टी अध्यक्ष श्री जोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर छत्तीसगढ़ के महान पुरखों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया। याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में उनके पिता एवं पूर्व CM अजीत जोगी ने विधानसभा भवन का नाम मिनीमाता के सम्मान में रखा था, लेकिन अब मोदी के उद्घाटन कार्ड में इसका कोई उल्लेख नहीं! यह सीधी चुनौती है राज्य की सांस्कृतिक विरासत को। JCCJ ने ऐलान किया – नाम बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा, छत्तीसगढ़ की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी!