जांजगीर-चांपा में ACB का धमाका: SDM ऑफिस में रिश्वतखोर पटवारी-ऑपरेटर रंगे हाथों धराए, 1.80 लाख की नोटों की गड्डी जब्त!

0 बिलासपुर ACB की 36वीं सुपर ट्रैप: किसान की शिकायत पर प्लान्ड ऑपरेशन, मुआवजे की रकम निकालने के नाम पर मोटी रकम की लूट!

जांजगीर। भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी!  चांपा SDM कार्यालय में ACB/EOW की रेड पड़ते ही हड़कंप मच गया। भू-अर्जन शाखा के अमीन पटवारी बाबू बिहारी सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार देवांगन को 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी किसान से नेशनल हाइवे के मुआवजे की राशि निकालने के नाम पर यह मोटी रकम वसूल रहे थे।

किसान की स्मार्ट चाल ने खोली पोल

जिला सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी बुधराम धीवर ने 16 अक्टूबर को बिलासपुर ACB में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उनकी और उनकी बहन के नाम ग्राम कोसमंदा (जांजगीर) की जमीन NH निर्माण के लिए अधिगृहीत हुई। SDM चांपा के भू-अर्जन अधिकारी ने अगस्त 2025 में उनके संयुक्त खाते में 35 लाख 64 हजार 99 रुपये का मुआवजा ट्रांसफर किया। लेकिन राशि आने के बाद पटवारी बिहारी सिंह और ऑपरेटर राजकुमार ने “रकम निकालने में मदद” के बहाने 1.80 लाख की रिश्वत मांग डाली। बुधराम ने रिश्वत देने से इनकार कर ACB को सूचना दी और ट्रैप का प्लान बनाया।

ACB का मास्टरस्ट्रोक

शिकायत की पुष्टि होते ही DSP अजितेश सिंह के नेतृत्व में ACB टीम ने कमर कस ली। बुधराम को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही दोनों आरोपियों ने नोटों की गड्डी थामी, ACB की टीम ने छापा मारकर उन्हें दबोच लिया। मौके से पूरी 1.80 लाख रुपये की राशि जब्त कर ली गई। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत केस दर्ज।

पिछले 1.5 साल में ACB की 36वीं बड़ी कामयाबी

बिलासपुर ACB ने डेढ़ साल में लगातार 36 ट्रैप कार्रवाई कर भ्रष्टाचारियों में खौफ पैदा कर दिया है। इस ताजा एक्शन से SDM ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। ACB के DSP अजितेश सिंह ने कहा, “रिश्वतखोरों को बख्शा नहीं जाएगा, हर शिकायत पर तुरंत एक्शन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *