केके रेल लाइन पर गिरा विशाल पत्थर, यात्री ट्रेनों की आवाजाही ठप — यात्रियों को भारी परेशानी

जगदलपुर। चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव से हो रही लगातार बारिश ने छत्तीसगढ़ के रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंगलवार देर रात केके रेल लाइन पर चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालू स्टेशन के बीच एक विशाल पत्थर गिर जाने से रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पत्थर को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि भारी वर्षा के बीच मजदूरों ने रातभर अथक प्रयास कर ट्रैक से पत्थर हटाया, लेकिन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पटरियों पर मिट्टी और मलबा जमा हो गया, जिससे ट्रैक की सफाई में देर लगी।

इस हादसे से कई यात्री ट्रेनों का संचालन बाधित रहा और यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत और ट्रैक साफ करने का कार्य अभी भी जारी है, और बुधवार को भी केके रेल लाइन पर ट्रेन संचालन सामान्य होने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *