मातृशक्ति का दिवाली मिलन समारोह

जगदलपुर। दीपावली का त्यौहार निपटने के बाद अब दिवाली मिलन समारोह आयोजन का सिलसिला चल रहा है। शहर व गांवों में उत्साह के साथ दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
विभिन्न हिंदू संगठनों व इससे जुड़े आनुषंगिक संगठन द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आम नागरिक भी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रभु श्रीराम के वनवास के उपरांत अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है दीपावली। आज जगदलपुर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी धरमपुरा में मातृशक्ति विभाग संयोजिका उमा गुप्ता के नेतृत्व में उनके आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति के साथ उत्साह, उल्हास पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत किया गया। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम के चित्र पट पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को दीवाली की शुभकामना दी। इस अवसर पर मातृशक्ति संयोजिका उमा गुप्ता ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म के प्रति श्रद्धा व कटिबद्धता, आपसी सौहार्द, हिंदू एकता व धर्म का प्रसार करने के साथ सभी में अपने समाज में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। अंत में सभी को प्रसाद वितरित कर उनके जीवन की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मातृशक्ति पदाधिकारी उपस्थित रहीं? सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर उमा गुप्ता, आस्था गुप्ता, सुनीता कुशवाहा, शिखा घोष, सरोज रेड्डी, प्रीति, श्रुति, अनिता पटेल, कल्पना सिंह, आरती गुप्ता, हेमंती यादव, पूजा और अंजलि, गीता जोशी अन्य उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *