सीआरपीएफ जवान ने उम्मीदवार को मारी लात

जगदलपुर। एजुकेशन सिटी बीजापुर में सीआरपीएफ भर्ती के दौरान सीआरपीएफ के एक जवान ने फिजिकल टेस्ट देने आए एक उम्मीदवार को सरेआम लात मार दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीआरपीएफ जवान के इस कृत्य से बस्तर के नागरिक आहत हो उठे हैं और जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उम्मीदवार से कोई चूक हुई होगी तो, उसे प्यार से और अनुशासन में रहकर समझाया जा सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *