
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप, लेंपस अध्यक्ष गणेश परगनिया, मंडल मंत्री घासीराम यादव, उप सरपंच राहुल सोनवानी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुंदरलाल भारती, लीलांबर गोयल, बलराम भारती, अमरसिंह कश्यप, संपत कश्यप, सुबोध परगनिया और पांडेश्वर बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी सहभागिता की। सभी ने प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों को आत्मसात करते हुए समाजहित एवं ग्राम विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।