जगदलपुर। बस्तर जिले से बीजेपी के कर्मठ नेता रूपसिंह मंडावी को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है। श्री मंडावी का भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।