बिरिंगपाल में रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी ने की आत्महत्या

 

जगदलपुर। परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड सुपर वाइजर टी.आर. ठाकुर (69 वर्ष) ने शनिवार की सुबह जंगल के बीच बने गाय गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने भतीजे को फोन कर बताया कि वह गाय गोठान में हैं और इसके बाद उन्होंने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *