छठ महापर्व 2025 की तैयारी को लेकर महापौर संजय पांडे ने किया घाटों का निरीक्षण

जगदलपुर। आगामी छठ महापर्व 2025 के आयोजन को लेकर महापौर संजय पांडे ने आज शहर के प्रमुख छठ पूजा स्थलों — गंगा मुंडा, दलपत सागर एवं अन्य घाटों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षद बसंती समरथ, पूर्व पार्षद अतुल कौशल, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, अजय बानिक एवं विमल पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने दलपत सागर स्थित राम मंदिर के समीप बने छठ घाट का विशेष रूप से अवलोकन किया। मौके पर रितेश सिन्हा, पंडित विपिन तिवारी, सीमा चौबे, आदर्श सहित समाज के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।

महापौर संजय पांडे ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गंगा मुंडा तालाब में सफाई कार्य तेज गति से जारी है। वीड हार्वेस्टर मशीन की मदद से जलकुंभी और कमल नाल को लगातार हटाया जा रहा है। साथ ही घाटों पर लगे टाइल्स की रंगाई-पुताई का काम भी किया जा रहा है।

महापौर ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए सभी घाटों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति तालाब या घाटों में कचरा या प्लास्टिक न फेंके। शहर की स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझी जिम्मेदारी है। महापौर ने आगे कहा कि नागरिक गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें तथा उसे निगम के कचरा एकत्र करने वाले वाहनों को ही सौंपें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *